{"_id":"5f2ccee860d46007d050e8de","slug":"uncontrollable-car-crushed-young-man-walking-in-jaunpur-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत, रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर इन्टहरा गांव के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत, रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर इन्टहरा गांव के पास हुआ हादसा
Fri, 07 Aug 2020 09:17 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले में रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंगराबादशाहपुर के इटहरा गांव के समीप शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक कर रहे युवक को बेकाबू कार ने रौंद दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी छोटका बिंद (28) पुत्र मंगरु बिंद शुक्रवार की भोर में मॉर्निंग वॉक ले लिए घर से निकला था। वह सड़क पार कर रहा था, उसी समय प्रतापगढ़ की तरफ से जौनपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छोटका बिंद गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन सहित कार चालक फरार हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कार की तलाश मे जुटी है।
विज्ञापन