फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncle tried to rape a niece.

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास .

Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uncle tried to rape a niece.
शाहगंज। खुटहन थाना क्षेत्र एक गांव में अपने मायके आई विवाहिता के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू से वारकर उसे घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त युवती घर में अकेले थी। उसके माता पिता बाजार गए थे। उसका उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में सप्ताह पूर्व ससुराल से मायके आई विवाहिता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह घर में अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाजार गये थे। घर में अकेला पाकर उसके सगे चाचा ने चाकू से आतंकित करते हुए दुराचार का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर पहले तो मारपीटकर शान्त करना चाहा। पीड़िता के शोर मचाने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित चाचा मौके से भाग निकला। माता-पिता बाजार से जब वापस लौटे तो युवती ने आप बीती सुनाई। घायल युवती का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed