फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncle shot dead by nephew in jaunpur BJP Mandal President injured due to firing

Jaunpur News: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, बीच बचाव में आई भाजपा मंडल अध्यक्ष घायल

Thu, 04 Aug 2022 09:42 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Aug 2022 09:42 AM IST
सार

जौनपुर जिले के बभनियांव गांव में बीती रात घरेलू विवाद में युवक ने अपने चाचा और बुआ की ननद को गोली मार दी। घटना में चाचा की मौत हो गई।  बुआ की ननद भाजपा महिला मोर्चा की पंवारा मंडल उपाध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
Uncle shot dead by nephew in jaunpur BJP Mandal President injured due to firing
बभनियांव गांव में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बभनियांव गांव में बीती रात चाचा और बुआ की ननद व भाजपा महिला मोर्चा की पंवारा मंडल उपाध्यक्ष को गोली मार दी। घटना में चाचा की मौत हो गई। बुआ की ननद को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भतीजे को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी अतुल सिंह (55) अविवाहित थे। वह लगभग 25 वर्षों से अपने बहन के घर मीरगंज थाना के बभनियांव गांव में रहते थे। बुधवार रात एक बजे बोलेरो से उनका सगा भतीजे सूरज सिंह उर्फ प्रशांत सिंह आया। उसके साथ कचगांव निवासी बकाटू उर्फ टाइगर भी था।
विज्ञापन


पैतृक संपत्ति को लेकर था विवाद
परिवार के लोगों के मुताबिक अतुल सिंह अपनी पैतृक जमीन बेचना चाहते थे। जबकि सूरज नहीं चाहता था कि उसके चाचा पैतृक संपत्ति को बेचें। इसी बात को लेकर दोनों में वाद-विवाद काफी बढ़ गया। इस दौरान प्रशांत ने कई राउंड फायर किए। अतुल सिंह और उसकी की बहन की ननद भाजपा महिला मोर्चा की पंवारा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह (52) के सिर में गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबतक लोग मौके पर जुटते तबतक हमलावर बोलेरो से जंघई की तरफ भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को इलाज के लिए मछली शहर सीएचएसी ले गई। जहां अतुल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि हालत गंभीर देख पुष्पा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर सीओ अतर सिंह, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, जंघई चौकी इंचार्ज एमडी राजपूत मौके पर पहुंचे।

अतुल के बहनोई विजय प्रताप सिंह ने मृतक के भतीजे सूरज पर हत्या का आरोप लगाया है। अपर  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिह ने बताया है कि मृतक के सगे भतीजे सूरज सिंह उर्फ प्रशांत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि उसके दूसरे साथी व कचगांव निवासी बकाटू उर्फ टाइगर की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed