फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ujjain's Baba accused of molestation and robbery, demonstration

उज्जैन के बाबा पर छेड़खानी और लूट का आरोप, प्रदर्शन

Sun, 16 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ujjain's Baba accused of molestation and robbery, demonstration
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पानी निकासी को लेकर हुए विवाद के दौरान महिलाओं से छेड़खानी और घर में लूटपाट किए जाने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने रविवार को थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर करीब आधे घंटे बाद प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। महिलाओं ने जिनपर आरोप लगाए हैं वह इसी गांव के निवासी हैं और उज्जैन के किसी मठ में मठाधीश हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले बारिश का पानी निकालने के लिए दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया था। एक पक्ष की महिला और पुरुष करीब 30 की संख्या में रविवार को थाने पहुंचे। थाने के सामने रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि उनका जिससे विवाद है वह अपने को उज्जैन का बाबा और सीएम का करीबी बताते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विवाद के दौरान बाबा और उनके साथ आए उनके शिष्यों ने उनके घर में लूटपाट की और महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस बाबा के प्रभाव में आकर उंचित कार्रवाई न कर के शांति भंग में चालान कर दिया। एसओ जलालपुर ओम नारायण सिंह ने बताया कि दो पक्षों में बरसात के पानी को निकालने को लेकर विवाद हुआ था एक पक्ष का मुकदमा लिखा गया है। बाबा के ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए चौकी इंचार्ज पराउगंज को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed