फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UG examinations proposed from April 16 and PG from 27

पूर्वांचल विश्वविद्यालयः स्नातक की 16 और स्नातकोत्तर की 27 अप्रैल से होंगी परीक्षाएं

Thu, 18 Mar 2021 11:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 18 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
UG examinations proposed from April 16 and PG from 27
Exam Shimla - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2020-21 में स्नातक की परीक्षाएं 16 अप्रैल से और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 27 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। मुख्य परीक्षा के लिए संस्थागत, भूतपूर्व और व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरने के लिए विलंब शुल्क के साथ 20 मार्च से 21 मार्च तक आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन


फॉर्म सत्यापन के लिए 22 मार्च तक का समय महाविद्यालय को दिया गया है। समस्त शुल्क लॉगिन से ऑनलाइन विश्वविद्यालय के खाते में जमा किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कापी, नॉमिनल रोल, परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा करने के लिए जनपदवार तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


जौनपुर के कॉलेज 24 से 25 मार्च तक, मऊ के कॉलेज 31 मार्च से एक अप्रैल तक, गाजीपुर के कॉलेज दो से तीन अप्रैल तक, आजमगढ के कॉलेज पांच से छह अप्रैल तक शुल्क विश्वविद्यालय के खाते में जमा कर सकेंगे। महाविद्यालय समस्त शुल्क उनके लॉगिन से ऑनलाइन जमा कराएंगे। उसकी जमा पर्ची विश्वविद्यालय के लेखा विभाग में जमा होगी। परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने कहा कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed