{"_id":"5f4fd96e8ebc3e54e073fac0","slug":"ubi-and-axis-bank-branch-alarm-sounds-people-are-scared-jaunpur-news-vns544957975","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूबीआई और एक्सिस बैंक शाखा का अलार्म बजा, लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूबीआई और एक्सिस बैंक शाखा का अलार्म बजा, लोग सहमे
विज्ञापन

- रात में कुछ देर के अंतराल में अचानक बजने लगा अलार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। नगर स्थित दो बैंकों का मंगलवार की रात अचानक अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। अलग-अलग शाखाओं में कुछ देर के अंतराल में अलार्म बजने से लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शाखा प्रबंधकों को बुलाकर ताला खोलवाया, मगर अंदर कुछ नहीं मिला।
मंगलवार की रात में नगर के एक्सिस बैंक का अलार्म तेज आवाज के साथ बजने लगा। अलार्म बजते ही आसपास के लोग सहम गए। पिछले वर्ष 16 नवंबर को एक्सिस बैंक शाखा में हुई लूट की घटना की याद ताजा हो गई। अलार्म बजने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लगातार अलार्म बजने से बैंक के पास लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने किसी तरह बैंक के शाखा प्रबंधक से संपर्क कर मौके पर बुलवाया। यहां अलार्म बंद कराने के बाद अचानक से यूबीआई शाखा का अलार्म बजने लगा। वह कुछ समय बाद अपने आप बंद हो गया। अलार्म बजने के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।