फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths cheated of two lakh rupees in the name of sending them abroad

विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से दो लाख रुपये की ठगी

Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two youths cheated of two lakh rupees in the name of sending them abroad
थानागद्दी । विदेश भेजने का झांसा देकर दो युवकों से दो लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पासपोर्ट और वीजा फर्जी मिलने पर दोनों युवक दिल्ली हवाई अड्डे से लौटा दिया गया। उनके पिता ने आरोपियों के विरुद्ध केराकत कोतवाली में तहरीर दी है। चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा बरैछाबीर गांव निवासी राजेश्वर और बुझारत राम ने आरोप लगाया है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा के पुरवा अरका निवासी व्यक्ति ने एक माह पहले उनके पुत्र सूरज कुमार और रविंद्र कुमार को विदेश नौकरी में नौकरी दिलाने का वादा किया था। वीजा और पासपोर्ट बनवाने के लिए उसने दो लाख रुपये लिए। उसने 25 दिन बाद विदेश भेजने का वादा किया।
विज्ञापन

वीजा और पासपोर्ट देकर युवक ने सूरज और रविंद्र को दिल्ली बुलाया। पहले दिन सुबह से बैठे-बैठे जब शाम हो गई तो उसने कहा कि आज फ्लाइट कैंसिल हो गई है। दस दिन बाद जाना होगा। दस दिन के इंतजार के बाद फिर वही बात दोहराई तो संदेह हुआ। दिल्ली में हवाई अड्डे पर दोनों युवकों ने वीजा और पासपोर्ट की जांच करायी तो फर्जी पाया गया। इस बात पर युवक के घर पैसा वापस मांगने गए तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी थानागद्दी रोहित मिश्रा का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed