{"_id":"60b5ebd38ebc3edea103c6e9","slug":"two-teenagers-died-due-to-lightning-in-jaunpur-two-injured-including-woman-they-went-to-pick-mango","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः आम बिनने गए दो किशोरों की बिजली गिरने से मौत, महिला सहित दो झुलसे, चंदौली में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः आम बिनने गए दो किशोरों की बिजली गिरने से मौत, महिला सहित दो झुलसे, चंदौली में युवक की गई जान
Tue, 01 Jun 2021 03:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Jun 2021 03:58 PM IST
सार
मंगलवार की दोपहर तेज हवा चलने पर भीलमपुर गांव के कुछ किशोर आम बीनने बाग में गए थे। अचानक बारिश शुरू होने पर सभी आम के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरी जिसकी चपेट में दोनों किशोर आ गए।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा घायल महिला का इलाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों आम बीनने बाग में गए थे। दो अन्य गांवों में भी बिजली गिरने से महिला और एक किशोर झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में दो किशोरों की मौत के बाद से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर तेज हवा चलने पर भीलमपुर गांव के कुछ किशोर आम बीनने बाग में गए थे। अचानक बारिश शुरू होने पर सभी आम के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान बिजली गिरने से बसंत (14) पुत्र अमृत लाल और सौरभ गुप्ता (14) पुत्र कृष्ण चंद्र झुलस गए।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी सुजानगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बौरई गांव में बिजली गिरने से रेखा देवी (34) पत्नी सुनील यादव और पोखरा गांव निवासी रजनीश यादव (16) पुत्र रामआसरे यादव झुलस गए। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इधर, चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में बिजली गिरने से विक्रम वनवासी(24) नाम के युवक की मौत हो गई।
झमाझम बारिश से राहत
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में पिछले दो दिनों से उमसभरी गर्मी के बाद मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। करीब 20 मिनट तक तेज बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है। गर्मी से परेशान लोग इस मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। वहीं सड़कों पर फिर से कीचड़ और फिसलन बढ़ने से राहगीरों को फजीहत भी हुई।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो तीन दिनों से जिस तरह से हवा में नमी होने के साथ ही तापमान बढ़ रहा था ,यह उसी का असर है। जौनपुर में करीब पौने 12 बजे अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल छाए और तेज बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश और फिर ठंडी हवाओं ने लोगों को बारिश से राहत पहुंचाई है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि दो तीन दिनों से जिस तरह से हवा में नमी होने के साथ ही तापमान बढ़ रहा था ,यह उसी का असर है। जौनपुर में करीब पौने 12 बजे अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल छाए और तेज बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश और फिर ठंडी हवाओं ने लोगों को बारिश से राहत पहुंचाई है।