{"_id":"5eef95c38ebc3e42d966d7fb","slug":"two-sides-clashed-in-land-dispute-aerial-firing-jaunpur-news-vns5314593172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, हवाई फायरिंग
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग का भी आरोप है। गोली चलने की आवाज से गांव मेें दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में चक्रमण कर लोगों को शांत कराया।
हड़ही गांव की सवर्ण बस्ती में जसवंत सिंह और सवेरा सिंह के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह भी दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से जसवंत सिंह व उसके भाई चंद्रशेखर सिंह और दूसरे पक्ष से सवेरा सिंह व भाई निलेश सिंह का शांतिभंग की आशंका में चालान कर कोर्ट भेज दिया था। वहां से जमानत पर देर शाम रिहा होकर गांव पहुंचने के बाद ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। रात करीब साढ़े 8 बजे दोनों पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग की गई। सरायख्वाजा एसओ फोर्स के साथ गांव पहुंचे और दोनों पक्ष से दो-दो लोगों को हिरासत मेें लेकर थाने ले आए। एसओ सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि जमीन के विवाद में सुबह मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। हवाई फायरिंग की बात गलत है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।