फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two sides clashed in a dispute over playing cricket, six people injured

क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्ष भिड़े छह लोग घायल

Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in a dispute over playing cricket, six people injured
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचवर में सोमवार को सुबह क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर कर लाठी डंडे चला। इसमें एक पक्ष से शिवम सरोज (22), विनोद सरोज (28), विकास सरोज (22), मनीष (17) और दूसरे पक्ष के आलोक सरोज (21) और सोनू सरोज (23) घायल हो गए। इसमें शिवम, विनोद और विकास सरोज की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रथम पक्ष के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर असलहा से फायर करने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पूछे जाने पर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने गोली चलने की बात से इंकार किया है। बताया कि सीएचसी केराकत पर चिकित्सीय परीक्षण और रिपोर्ट में भी गोली से चोट की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मई 2020 में सिकंदर सरोज की हत्या हो गई थी। इसमें प्रधान राम मूर्ति सरोज आदि की गिरफ्तारी हुई थी, जो मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इन दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed