फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two lives lost in the harsh cold

कड़ाके की ठंड में गई दो की जान

Mon, 30 Dec 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two lives lost in the harsh cold
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को ठंड ने दो और जानें ले लीं। परिजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पहली घटना खेतासराय की है। विद्यापीठ वार्ड निवासी सीता देवी 70 पत्नी रामराज शनिवार को खेत में पशु चराकर देर शाम घर लौटीं। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। कंपकपी होने पर घरवाले निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां ठंड का असर बताते हुए दवा दी गई। परिजन वहां से घर ले आए। रविवार की भोर में सीता देवी की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव में रामअधार प्रजापति की पत्नी मेवला देवी 65 रविवार की सुबह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली हुई थी। उसके बाद वापस घर में जाने के लिए सीढ़ी चढ़ने लगी। सीढ़ी पर ही चक्कर खाकर गिर गई। उनका शरीर अकड़ गया था। घरवाले डॉक्टर के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed