फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two lawmen and one inspector of Sadar suspended

Jaunpur News: सदर के दो कानूनगो और एक निरीक्षक निलंबित

Fri, 18 Oct 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two lawmen and one inspector of Sadar suspended
जौनपुर। बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण मुआवजे में सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति (काला) कार्यालय घोटाले की पोल परत दर परत खुलती जा रही है। बृहस्पतिवार को सदर तहसील के दो कानूनगो और एक निरीक्षक को डीएम ने निलंबित कर दिया। इससे पहले इस मामले में सीआरओ को निलंबित करते हुए उन्हें राजस्व परिषद संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन

जिले के बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण मुआवजे में सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति (काला) कार्यालय घोटाले की पोल परत दर परत खुलती जा रही है। इस मामले में सीआरओ के निलंबित करते हुए उन्हें राजस्व परिषद संबद्ध किया गया है। इनके बाद बृहस्पतिवार को तीन अन्य कर्मचारियों को भी जिलाधिकारी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति (काला) कार्यालय में घोटाले का मामला अगस्त में सामने आया था। तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने जांच में पाया कि तीन माह पहले सारी प्रक्रिया पूर्व कानूनगो संभाले हुए थे। इसके चलते साढ़े चार करोड़ के मुआवजे के भुगतान में गड़बड़ी पाई गई थी। इसमें 14 ग्राम पंचायतों के 46 काश्तकारों में फर्जी तरीके से भुगतान किया गया। इसमें पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए सीआरओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजा गया था। इसमें सीआरओ को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को कानूनगो उदय राज, कानूनगो संतोष कुमार तिवारी व निरीक्षक प्रशिक्षणरत बृजेश सिंह पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से दो अगस्त के अंक में भू-अधिग्रहण में फर्जीवाड़ा : 3.38 की जगह 34 लाख का भुगतान शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसको संज्ञान में लेने के बाद जिलाधिकारी स्वयं सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति(काला) कार्यालय पहुंचे। पहले ही दिन उन्होंने कार्यालय से चार फर्जी अभिलेख प्राप्त किए। जिसमें ढाई करोड़ का फर्जी भुगतान किया गया था।

इस मामले की जांच के पहले ही दिन कार्यालय से चार फर्जी अभिलेख प्राप्त किए। इसमें ढाई करोड़ का फर्जी भुगतान किया गया था। इसके बाद सीडीओ साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में टीम बनाकर जांच की गई। इसमें भूमि अधिग्रहण घोटाले में काला कार्यालय में पूर्व व वर्तमान में तैनात कानूनगो समेत तीन राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर की गई है।
-राम अक्षयबर चौहार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed