{"_id":"643c4e6428da86f8440334a4","slug":"two-including-youth-killed-13-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-c-20-1-157703-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत, 13 घायल
विज्ञापन
सुजानगंज/खेतासराय। दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नौ घायलों की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों घटनाएं क्रमश: मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के धरपमर और खेतासराय क्षेत्र के बादशाही गांव के पास हुईं।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में ऑटो और कार में आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। कार दोपहर में सुजानगंज से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। हादसे में त्रिभुवन (55) निवासी धारीपुर की मौत हो गई। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इस घटना में ऑटो सवार सावित्री देवी निवासी विजय मऊ प्रतापगढ़, कुणाल मिश्रा निवासी छंगापुर, सुशील मिश्रा निवासी थरवई, राजमणि यादव निवासी सराय रैचंदा, शोभा देवी व संगम सिंह निवासी प्यारेपुर, सीमा निवासी मड़वा दोदक, महेंद्र निवासी सरावां, नीरा गौतम मड़वा दोदक, गुलशन निवासी भगवानपुर, श्रेया पटेल निवासी गहरपुर, प्रिंस निवासी पंवारा व दो अन्य घायल हो गए। जिसमें से संगम, कुणाल, शोभा, मीरा गौतम, महेंद्र, कुलदीप मिश्र, राजमणि, श्रेया, प्रिंस को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मौके पर मछलीशहर एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ मछलीशहर अतर सिंह, सुजानगंज थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला अन्य अधिकारी पहुंचे और बचाव कार्य कराया। इसी तरह खेतासराय जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार में बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लालमन बिंद (40) निवासी चक्सा गयास मनेछा बाइक से अपने घर लौट रहा था। खेतासराय जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार में अचानक लालमन ने जब अपने गांव के मोड़ पर बाइक मोड़ी तो सामने से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई और बाइक सवार लालमन दोनों के बीच में आ गए। इससे दबकर लालमन घायल हो गए। उन्हें पीएचसी सोंधी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक लालमन की पत्नी पुष्पा, पुत्री श्वेता, एकता तथा पुत्र मनीष, अनीश का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।