फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two cousins going to sister's house died in road accident

बहन के घर जा रहे दो चचेरे भाईयों की सड़क हादसे में मौत

Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two cousins going to sister's house died in road accident
करंजाकला। जासोपुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास मंगलवार की रात में कार से टकराकर बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों छबिलेपुर में अपने बहन-बहनोई के बीच के विवाद को हल कराने जा रहे थे।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी चचेरे भाई विशाल (27) व आनंद (29) रात में बहन के घर छबिलेपुर जा रहे थे। बहन और बहनोई के बीच हुए विवाद को हल कराने के लिए दोनों एक ही बाइक से रात करीब 11 बजे घर से निकले। करीब 12 बजे जौनपुर-शाहगंज हाईवे पर पूर्वांचल पुलिस चौकी के पास ब्रेजा से उनकी टक्कर हो गई। दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

आनंद का भाई रामदीन दूसरी बाइक से पीछे से आ रहा था। कुछ देर तक दोनों ही सड़क पर पड़े रहे। रामदीन ने उनको घायल अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने तक आनंद की मौत हो चुकी थी जबकि विशाल की सांसें चल रही थीं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूर्वांचल चौकी प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि ब्रेजा चालक को पकड़ लिया गया है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विशाल मुंबई काम करता था। इधर कुछ माह से घर पर रह रहा था। उसके दो बच्चे हैं। पिता पारस का रो-रोकर बुरा हाल है। आनंद के पिता रामाश्रय बेटे की मौत की सूचना पाकर बेहोश हो गए। आनंद की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed