फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two children died due to drowning in the pond

पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two children died due to drowning in the pond
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के मुर्की गुलजारगंज में सोमवार को बकरी चराने गए दो बच्चों की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन बच्चों को निकालकर एक प्राइवेट हास्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।गांव के तीन बच्चे मोहम्मद ताहिर (11) पुत्र मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद मोनिस (10) पुत्र मोहम्मद अव्वल व जुबेर पुत्र गुलजारी बकरी चराने के लिए बगल के गांव बंजारेपुर में बकरी चराने के लिए गए थे। जहां पर पोखरे में अन्य बच्चों को नहाता देख मो. ताहिर व मोहम्मद मोनिस भी पोखरे में नहाने के लिए गए। उन्हें तैरना नहीं आता है। नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देख जुबेर वापस घर आया व परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों की मदद से लगभग दो घण्टे बाद दोनों को पोखरे से निकाला गया, इसके बाद परिजन एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने बिना किसी को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed