फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inspection of EVMs and VVPATs begins tomorrow; voting for Graduate and Teacher constituencies on the 23rd.

Jaunpur News: कल से ईवीएम-वीवीपैट की जांच, 23 को स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का मतदान

Sun, 11 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Inspection of EVMs and VVPATs begins tomorrow; voting for Graduate and Teacher constituencies on the 23rd.
जौनपुर। जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 12 अक्तूबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। रविवार और अन्य राजकीय अवकाशों में भी जांच जारी रहेगी। वहीं, वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाॅल एन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ईवीएम की जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के 12 इंजीनियर करेंगे। इस दौरान 5,917 बैलेट यूनिट, 5,917 कंट्रोल यूनिट और 5,917 वीवीपैट की जांच की जाएगी। एफएलसी स्थल पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो अधिकृत बीईएल इंजीनियरों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी। प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली वीवीपैट पर्चियों को प्रतिदिन श्रेडर मशीन से नियमानुसार नष्ट किया जाएगा। एफएलसी में सभी राजनीतिक दलों के अधिकृत पदाधिकारी ही शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


स्नातक क्षेत्र में 60,396 और शिक्षक क्षेत्र में 6,776 मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हुई थी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 60,396 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 6,776 मतदाता शामिल हैं। जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 मतदान केंद्रों पर 68 मतदेय स्थल और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 मतदान केंद्रों पर 22 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 22 मतदान केंद्रों पर 90 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को लाल बहादुर शास्त्री कृषि उत्पादन मंडी समिति, पहड़िया मंडी, वाराणसी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैनात रहेंगे 270 मतदान अधिकारी

मतदान के लिए 90 पीठासीन अधिकारियों और 270 मतदान अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त 22 पीठासीन अधिकारी और 66 मतदान अधिकारी आरक्षित रखे गए हैं। मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 10, 16 और 22 अक्तूबर को निर्धारित है। निगरानी के लिए 22 माइक्रो ऑब्जर्वर और आठ आरक्षित माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए 360 पुलिसकर्मियों के साथ 50 आरक्षित पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट, तीन आरक्षित जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।


वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए दिया प्रशिक्षण

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की उपस्थिति में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में दी गई जानकारी का भली-भांति अध्ययन कर लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक केके पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed