{"_id":"6aca9c00cdb68005d20d4d39","slug":"food-department-conducts-raids-during-navratri-dussehra-samples-of-18-food-items-collected-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164692-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नवरात्र-दशहरा पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नवरात्र-दशहरा पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 18 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र और दशहरा के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को जिलेभर में अभियान चलाया।
विभिन्न बाजारों में दुकानों का निरीक्षण कर मूंगफली दाना, कुट्टू-सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, किशमिश, मखाना और घी समेत 18 नमूने लिए गए। केराकत क्षेत्र में बरामद कोल्ड ड्रिंक के विनष्टीकरण की प्रक्रिया भी जारी रही।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने वाजिदपुर स्थित पलक सुपर मार्ट से सिंघाड़ा, मौर्या मार्केट स्थित कमला डिपार्टमेंट से कुट्टू चावल, लाइन बाजार के प्रकाश जनरल एंड किराना स्टोर और शकरमंडी के सुनील किराना एवं जनरल मर्चेंट से मूंगफली दाना के नमूने लिए।
विज्ञापन
सिपाह चौराहा स्थित न्यू रेशमा किराना स्टोर से कुट्टू आटा और शाहगंज के जेसीज चौराहा स्थित सुमित किराना स्टोर से सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया गया। मड़ियाहूं के जरौटा में एक दुकान से घी और जमालापुर में सुभाषचंद जायसवाल की दुकान से साबूदाना का नमूना लिया गया। बदलापुर क्षेत्र के लेदुका स्थित मोनू जनरल स्टोर से साबूदाना और रतासी स्थित बबलू किराना स्टोर से मूंगफली दाना का नमूना लिया। मछलीशहर के पुरानी बाजार में दुर्गा प्रसाद की दुकान से मूंगफली दाना और मुंगरा बादशाहपुर स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से कुट्टू आटे का नमूना संग्रहित किया गया।