{"_id":"64500c54ae8d14ebf50611c6","slug":"two-cattle-smugglers-were-shot-in-the-encounter-four-arrested-jaunpur-news-c-20-1-182593-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सूचितपुर के पास रविवार की रात में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो तस्करों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल तस्करों के साथ ही दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल आदि बरामद किया गया। पिकअप में लदे चार गोवंशों को मुक्त कराया गया।
क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक केराकत व चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पिकअप में लादकर कुछ गोवंश लेकर कहीं जा रहे हैं। उसी आधार पर मुफ्तीगंज से पसेवा जाने वाले लिंक रोड पर ग्राम सूचितपुर ईंट भट्ठे के पास थे। इस दौरान एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पिकअप पर सवार बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने फायरिंग की तो दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। उनके दो और साथी थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों में समील्लाह निवासी फरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ और अरमान निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर शामिल हैं। साथ ही फरहान निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा व जिशान निवासी भदेठी थाना सरायख्वाजा जौनपुर को भी गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान समीउल्लाह के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया। अरमान के पास से भी एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुआ। सीओ के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।