फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two cases have been registered for rape of cousins

चचेरी बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो पर केस दर्ज

Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two cases have been registered for rape of cousins
खुटहन। घर में सो रही चचेरी बहनों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस के इस रवैए से क्षुब्ध पीड़ित परिवार ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात घर के बरामदे में सो रही दो चचेरी बहनों को चार युवकों ने अगवा कर घर से पांच सौ मीटर दूर एक ट्यूबवेल पर ले गए। वहां चारों ने चचेरी बहनों (16) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह घर पहुंची बहनों ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पिता ने थाने में चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ प्रियांशु यादव व हैदर के खिलाफ ही दुष्कर्म, पाक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का कहना था कि तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed