फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal to boycott SDM Judicial Court passed

Jaunpur News: एसडीएम न्यायिक की अदालत के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित

Mon, 21 Sep 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Proposal to boycott SDM Judicial Court passed
मछलीशहर तहसील बार की बैठक में उपस्थित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी। बार
मछलीशहर। तहसील अधिवक्ता संघ मछलीशहर की बैठक सोमवार को संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तहसील के एसडीएम न्यायिक की कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए उनके न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया। बार ने पारित प्रस्ताव की जानकारी जिलाधिकारी को भी देने का निर्णय लिया है। बैठक की जानकारी देते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से एसडीएम (न्यायिक) के न्यायालय के कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। समिति की ओर से यह भी बताया गया कि बैठक में लिए गए निर्णय से जिलाधिकारी को अवगत कराने के लिए अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा, जो उपजिलाधिकारी न्यायिक की कार्यप्रणाली की जानकारी देगा। बैठक का संचालन महामंत्री आलोक कुमार विश्वकर्मा ने किया। बैठक में यज्ञ नारायण सिंह, सरजू प्रसाद बिंद, राम आसरे द्विवेदी, हरिनायक तिवारी, विनय प्रिय पांडेय, विनय कुमार मौर्य, अनुराग श्रीवास्तव, बाबा रमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed