{"_id":"5ef4e5708ebc3e43046b3d68","slug":"two-arrested-jaunpur-news-vns5322469125","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
विज्ञापन
बक्शा। एसपी के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की तीन बाइक और तमंचा भी बरामद हुआ है। पकड़ा गया एक बदमाश जलालपुर में हुई लूट में भी शामिल रहा।
बुधवार को दो अभियुक्त चोरी की तीन बाइक एवं दो तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। शातिर अपराधी एवं लूट, हत्या, बाइक चोरी जैसे मामलों में फरार 25 हजार का इनामी शातिर बदमाश निखिल सिंह जलालपुर लूटकांड की रकम के साथ गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
बक्शा प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि गोमती पुल छूंछा घाट पर एसओजी प्रभारी हंसराज यादव के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने जलालपुर लूटकांड के मुख्य आरोपी निखिल सिंह को उसी रास्ते से गुजरने की सूचना दी। पुल के पास पुलिस पर नजर पड़ते ही चिह्नित बदमाश बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से लूट के चार हजार रुपये, 315 बोर तमंचा, कारतूस और चोरी की दो बाइक बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि निखिल के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल हत्या के प्रयास लूट सहित कुल 10 गम्भीर मुकदमें दर्ज है। प्रभारी ने बताया कि चुरावनपुर चौराहा से भीथाना बदलापुर मुखलिसपुर निवासी अंकित यादव को चोरी की एक अन्य बाइक और तमंचा के साथ पकड़ा गया है।