फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two and a half years ago, there was robbery in the bank in broad daylight

सवा दो वर्ष पूर्व भी दिनदहाड़े हुई थी बैंक में लूट

Sun, 17 Nov 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two and a half years ago, there was robbery in the bank in broad daylight
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे में शनिवार को एक्सिस बैंक में हुई लूट की घटना से पहले भी यहां बदमाश बैंक में लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इसके पहले 25जुलाई 2017 को कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा मे बदमाशों ने फायरिंग कर कैश काउंटर से बदमाशों ने 2.60 लाख 950 रुपये लूट लिया था। बदमाशों ने उस लूट की घटना में फायरिंग भी की थी। जबकि शनिवार को बदमशों ने मछलीशहर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से 14.95 लाख लूट लिया। खाखोपुर की घटना दोपहर दो बजे हुई थी जबकि मछलीशहर कस्बे में आज हुई घटना दिन में 12 बजे हुई।
विज्ञापन

बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में बदमाश बैंक में घुसे और असलहे के दमपर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को एक कोने में खड़ा करा दिया। दो मिनट में सारा कैश समेटकर बैग में भरा और फरार हो गए। जितनी देरतक बदमाश अंदर रहे उतनी देर तक लोग हाथ ऊपर खड़ेकर खड़े रहे।
विज्ञापन

खाखोपुर की घटना में तीन की संख्या मे बदमाश बाइक से बैंक पहुँचे थे। दो भीतर घुसे और एक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। अन्दर घुसे दोनों बदमाश फिल्मी स्टाइल मे छलाँग लगाकर सीधे कैश काउंटर तक पहुँच गये थे। हेलमेट पहने बदमाश ने तमचॉ निकालकर तीन से चार राउंड फायर कर बैंक मे मौजूद ग्राहकों को जमीन पर बैठाकर लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed