फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Triphala reached Ayodhya with water and soil of one hundred rivers

डेढ़ सौ नदियों का जल व मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंचे त्रिफला

Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Triphala reached Ayodhya with water and soil of one hundred rivers
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के सराय चौहान भीखपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक त्रिफला राधेश्याम पांडेय 151 नदियों जल एवं मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत व श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में आठ जगह से जल संग्रह किया है। वह कई साल से जल व मिट्टी जुटा रहे थे।
विज्ञापन

राधेश्याम पांडेय क्षेत्र के सोंहासा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। वह 2008 में सेवानिवृत्त हुए। उनके सभी चार पुत्र नौकरी करते हैं। चौथी कक्षा में उन्होंने पाठ्य पुस्तक में रामकथा पढ़ी थी। तभी उनके मन में राम के बारे में जिज्ञासा पैदा हुई। वर्ष 1967 में शिक्षक की नौकरी मिलने के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश में राम वनगमन पथ का पता लगाने के लिए साइकिल से चल पड़ते थे।
विज्ञापन

2008 में सेवानिवृत्त होने के बाद इस खोज के लिए समर्पित हो गए। उन्होंने अयोध्या से रामेश्वरम तक साइकिल से यात्रा की। इस दौरान उन्होेंने 151 नदियों और 8 समुद्र का जल तथा मिट्टी संग्रह किया। भारत की नदियों के अलावा नेपाल के दामोदर कुंड, गंडकी नदी, भूटान की नंदा एवं अपरनंगा नदी तथा श्रीलंका की महावेली गंगा, केनालिया गंगा सहित 16 नदियां शामिल है। हम्बनकोटा के उस जलाशय का जल एवं मिट्टी ली। इस जलाशय में लंका दहन के बाद हनुमान जी ने स्नान किया था। उन्होंने यह सब सामग्री रामजन्म भूमि न्यास के महासचिव चंपत राय को सौंप दिया है। इसका उपयोग 5 अगस्त को पूजन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed