फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Transporter Mahendra died leaving many questions

कई सवाल छोड़ गई ट्रांसपोर्टर महेंद्र की मौत

Tue, 11 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transporter Mahendra died leaving many questions
सुजानगंज। पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे ट्रांसपोर्टर महेंद्र पांडेय की मौत कई सवाल भी छोड़ गई है। दाहिने हाथ-पैर से अशक्त होने के बाद भी 15 किमी दूर से गाड़ी लेकर सकुशल आए महेंद्र के आग लगने के बाद वाहन से बाहर निकल पाने में असमर्थता गले से नीचे नहीं उतर रही। हर 10-15 किमी पर गाड़ी गर्म होने की जानकारी होने के बाद भी रात के अंधेरे में अकेले सफर का जोखिम लेना भी समझ से परे है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।निवासी महेंद्र पांडेय ने कुछ वर्षों पहले एक हादसे में अपना दायां हाथ और पैर गंवा दिया था। बावजूद कभी हार नहीं मानी। वह आत्मनिर्भर था और अपने बूते ही ट्रांसपोर्ट के कारोबार को सकुशल संचालित कर रहा था।
विज्ञापन

लॉक डाउन में गांव आने के बाद भी वह खुशमिजाज ही था। वह एक हाथ और पैर से भी सारे काम सुचारू रूप से कर लेता था। ऐसे में चलती कार में आग लगने के बाद गेट से बाहर न आ पाने की विवशता किसी को समझ नहीं आ रही। जानकारों की मानें तो आग पहले अगले हिस्से में लगी होगी। पूरे वाहन को लपटों में घिरने में कम से कम 5-7 मिनट का वक़्त लगा होगा, इतने में वाहन से बाहर निकला जा सकता था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि जिस जगह घटना हुई, वहां सड़क पर गड्ढा है। ऐसे में यह भी मुमकिन है कि वाहन गड्ढे में फंस गया हो। महेंन्द्र ने स्पीड बढ़ाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की हो और उसी दौरान वायरिंग शॉर्ट कर गई हो। ग्रामीणों के मुताबिक टायर फटने की आवाज से पहले भी कई बार हॉर्न बजने की आवाज आयी थी, मगर मुख्य मार्ग पर हर वक़्त वाहनों की आवाजाही के कारण किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अगर हॉर्न की आवाज पर भी लोग समय पर पहुंचे होते तो स्थिति कुछ और होती। बहरहाल, तमाम चर्चाओं के बीच हर कोई इस हृदय विदारक घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed