फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Training given to prevent fire incidents

Jaunpur News: अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए दिया प्रशिक्षण

Fri, 21 Apr 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Training given to prevent fire incidents
जौनपुर। आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने और क्षति रोकने के उद्देश्य से हर वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के निर्देश पर जिला महामंत्री आरिफ हबीब के प्रतिष्ठान पर बुधवार को देर शाम अग्निशमन विभाग ने सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रभारी ओंकारनाथ सिंह और उनकी टीम ने अग्निकांड को रोकने और उससे होने वाली क्षति को रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया। घरेलू गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट, गोदामों कल कारखानों आदि को बचाव और क्षति को रोकने के उपाय बताए। इस अवसर पर लाइव प्रशिक्षण के बाद गोष्ठी में जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहाकि अग्निकांड को रोकने एवं उससे होने वाली क्षति से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग अच्छा काम कर रहा है। व्यापारियों से कहा कि इस प्रशिक्षण और जागरूकता के लिए बताए गए बिंदुओं पर अमल करें।
विज्ञापन

अग्निशमन दिवस पर अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतने का संकल्प दिलाया। गोष्ठी में फायर ब्रिगेड जौनपुर के प्रभारी ओंकारनाथ सिंह ने कहाकि अग्नि सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों को अग्निकांड से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना है। अग्निकांड को रोकने एवं अग्नि से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था, अग्निशामक उपकरणों का प्रयोग, आग की स्थिति में बचाव के उपाय, उद्योगों में अग्नि सुरक्षा व सावधानियां, विद्युत अग्नि सुरक्षा व सावधानी, बहुमंजिले भवनों में अग्नि सुरक्षा, विकलांग व्यक्तियों के लिए अग्नि सुरक्षा आदि के लिए जागरूक किया जा रहा है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed