फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tractor stuck at the gate between Janghai-Neebhapur Railway

जंघई-नीभापुर रेलवे के बीच फाटक पर फंसा ट्रैक्टर

Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tractor stuck at the gate between Janghai-Neebhapur Railway
32- जंघई रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 59 सी पर फंसा ट्रैक्टर। - फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। वाराणसी-प्रतापगढ रेल प्रखंड पर जंघई-नीभापुर रेलवे स्टेशन के बीच फाटक संख्या 59 सी पर दोपहर में एक ट्रैक्टर फंस गया। जिससे एक घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इस दौरान डाऊन मालगाडी आधे घंटे तक नीभापुर खड़ी रही। ट्रैक्टर को किसी तरह बाहर निकाल कर मालगाड़ी को पास कराया गया।
विज्ञापन

जंघई-नीभापुर रेलवे स्टेशन के बीच सोरो-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर फाटक संख्या 59 सी पर 10.50 पर एक ट्रैक्टर ईंट लादकर मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही फाटक के अंदर पहुंचा उसके ट्राली का गुल्ला टूट गया। ट्रैक्टर वहीं फंस गया। जिससे रेल रूट बाधित हो गया। गेटमेन ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ जंघई इंसपेक्टर हुकुम सिंह मौके पर पहुंचे। इस बीच डाऊन मालगाडी 10.56 से 11.17 तक नीभापुर रेलवे स्टेशन के आऊटर पर खडी रही। आरपीएफ ने किसी तरह ट्रैक्टर को बगल करा कर मालगाडी को पास कराया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर व उसके चालक को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ इंसपेक्टर हुकुम सिह ने बताया की ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed