{"_id":"60252e4d614e20b220b700b33e6f4e4f","slug":"tpi-lashed-earth-from-the-sky-like-embers-pan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसे अंगारे तवे के समान तपी धरती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसे अंगारे तवे के समान तपी धरती
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 25 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग उगलती सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म साबित हुआ।
पारा 44 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। धूप ऐसी कि जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे हों। धरती भी तवे के समान तप उठी। ऊपर से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं लोगों को घरों में कैद रहने को विवश कर दिया।
सुबह सात बजे से ही गर्मी ने अपना एहसास दिलाना शुरू कर दिया था। आठ बजते-बजते धूप तेज हो गई और दोपहर तक तपिश इतनी बढ़ गई कि धूप की ओर देखने की हिम्मत किसी की नहीं हो रही थी। सड़कों पर पूरी तरह से
सन्नाटा पसर गया। आम दिनों में लोगों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला सद्भावना पुल, शाही पुल भी सन्नाटे में रहा। रविवार का दिन होने के चलते वैसे भी लोगों ने खुद को घरों में ही कैद रखा। मौसम के जानकार एवं टीडी कालेज
विज्ञापन
के प्रवक्ता डा. डीपी उपाध्याय ने बताया कि अभी तापमान और बढ़ेगा। दिन बदिन बढ़ रही गर्मी इस बात का भी संकेत है कि अगले एक सप्ताह में तेज आंधी आएगी। उनका अनुमान है कि पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
पिछले साल की गर्मी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस साल गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है। पारा अगर 46 के पार पहुंचा तो जीवन कठिन हो जाएगी।