फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Torturing friend's girlfriend became the reason for Raj's death

मित्र की प्रेमिका को प्रताड़ित करना बना राज की मौत का कारण

Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Torturing friend's girlfriend became the reason for Raj's death
शाहगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार हत्या के आरोपियों के बारे में पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी ? - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। नगर के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी राज राव का संदिग्ध परिस्थितियों में पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग स्थित पुलिया के पास मिलने का पुलिस ने 23 घंटे में खुलासा किया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के मुताबिक घटना में मृतक के दोस्त ने अपने एक किशोर साथी के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के मुताबिक मृतक का राज राव का उसकी प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ गई थीं और वो उसे प्रताडि़त कर रहा था। इसी बात को लेकर उसने वारदात को अपने एक किशोर साथी के साथ मिलकर अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

शाहगंज कस्बे के आंबेडकरनगर रहने वाले राज राव का शव शनिवार देर शाम रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। युवक के सिर पर चोट लगे थे। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि शुक्रवार शाम को राज राव शादी में गया था। उसी शादी में राज राव को उसके दोस्त अभिषेक और विशाल राजभर मिल गए। राज राव शराब के नशे में था। तीनों एक ही बाइक से घर की ओर निकल पड़े। एएसपी सिटी के मुताबिक पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र गुलाब शर्मा व आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी राज राव मित्र थे। अभिषेक का ननिहाल पंजाब प्रांत के पटियाला में है। दो वर्ष पूर्व वह अपने ननिहाल गया था। जहां अंबाला की रहने वाली युवती से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और वे एक-दूसरे को चाहने लगे। वहां से वापसी पर अभिषेक ने अपने दोस्त राज को सारी बात बताई। राज भी युवती से बातचीत करने लगा। इधर, महीनों से राज युवती से बात करके उसे प्रताडि़त और अपमानित करने लगा। अभिषेक की मानें तो राज की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवती ने एक बार जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास भी की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मन ही मन में दुश्मनी थी। बीते शनिवार को दोनों के दोस्त सुमित सिंह के मामा की बारात सुरिस गांव गई थी। बारात में सभी दोस्त शामिल हुए। देर रात एक-दो बजे के बीच अभिषेक अपने नाबालिग साथी और राज राव को सिगरेट पीने के बहाने बाइक से लेकर बारात स्थल से निकले, जो पक्का पोखरा क्रासिंग के पास पहुंचे। यहां दोनों के बीच प्रेमिका के प्रकरण को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर अभिषेक ने नशे में धुत्त राज पर ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसकी मौत के बाद अभिषेक और उसके नाबालिग साथी ने हत्या को ट्रेन दुर्घटना का रुप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक स्थित पुलिया के पास रख दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतक के मोबाइल का ब्लूटूथ व आला कत्ल खून से सनी ईंट बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

नहीं जाना चाह रहा था राज
शाहगंज। एएसपी सिटी के मुताबिक जांच में यह बता चला कि राज राव बारात से नहीं जाना चाह रहा था। आरोपी अभिषेक के मुताबिक राज राव से उसने कहा कि चलो सिगरेट पीकर आते हैं, इस पर राज राव ने कहा मैंने शराब ज्यादा पी ली है। मुझे सुमित के घर छोड़ दो मैं सोऊंगा। इस पर उसने राज राव व अपने दोस्त के साथ बाइक से पक्का पोखरा होते हुए रेलवे पटरी के किनारे खाली स्थान पर ले गए थे। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून लगे कपड़े बदलने के बाद फिर हुआ था बारात में शामिल
शाहगंज। एएसपी सिटी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बारात में शामिल हुआ था। एएसपी सिटी ने कहा कि आरोपी ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह शव को ठिकाने भी लगाया था। इस दौरान उसके कपड़े पर खून लग गया था। इस कारण वह अपने दोस्त के साथ घर गया और अपना खून लगा कपड़ा बदलकर धो दिया। साथ ही दूसरा अपना कपड़ा पहनकर पुन: जाकर शादी में शामिल हो गया, ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed