फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To see the situation, the DM himself reached Goshala Sarayusuf

हालात देखने डीएम खुद पहुंचे गोशाला सराययुसूफ

Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
To see the situation, the DM himself reached Goshala Sarayusuf
जौनपुर। पशु शालाओं को लेकर डीएम मनीष कुमार गंभीर हो गए हैं। वह बुधवार की शाम सात बजे गो आश्रय स्थल सराययुसूफ का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान गोवंशों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। साथ कहा कि गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए बोरो,तिरपाल सहित समूचित व्यवस्था की जाए। इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होने पाए। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गोवंशों को दिए जा रहे हरे चारे, भूसा ,पानी आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। डीएम के आने के पहले बीडीओ अस्मिता सेन ने गौशाला में पहुंच कर पशुओं को ठंड और ओस से बचाने के तिरपाल लगवाया था। बताते चले कि इस गोशाला में क्षमता से अधिक पशुओं को रखा गया है। बदइंतजामी के कारण कई पशुओं की मौत हो गई थी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसकी खबर को अमर उजाला ने लगातार दो दिन से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसे संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने इस गो शाला में अव्यवस्था को दूर करने की दिशा में कदम उठाया है। मंगलवार को डॉक्टर अजित पाल ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दो बीमार पशुओं को दवा दी। इस मामले में बीडीओ का कहना है कि गोशाला में क्षमता से अधिक पशुओं को विभिन्न विभागों द्वारा रख दिया गया है। भूसा और दाना के साथ ही ठंड से बचने की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही क्षमता से अधिक पशुओ को अन्यत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed