फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tiranga Yatra will start from Police Line to Shahi Qila

Jaunpur News: पुलिस लाइन से शाही किले तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will start from Police Line to Shahi Qila
जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन से लेकर शाही किले तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसका समय सुबह 8 बजे होगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को समय से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का तीसरा चरण 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से पुलिस लाइन से शाही किले तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इसमें टीडी इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, अशोक इंटर कॉलेज, राजा डीएम शिया इंटर कॉलेज, मो. हसन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, अधिकारी कर्मचारी व आमजन समेत लगभग 25 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा को 5 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें रिजर्व पुलिस लाइन से थाना लाइन बाजार, थाना लाइन बाजार से आंबेडकर तिराहा, आंबेडकर तिराहा से जोगियापुर पुल, जोगियापुर पुल से सद्भावना पुल तथा सद्भावना पुल से शाही किला तक। इसके लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई है। जो यात्रा के दौरान मौजूद रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी ने सीएमओ को यात्रा के दौरान एंबुलेंस, ओआरएस घोल आदि की व्यवस्था कराने, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सफाई कराने, यातायात निरीक्षक को यातायात व्यवस्था के प्रबंधन करने के निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ध्रुव खाड़िया, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीआरओ अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, परियोजना निदेशक केके पांडे, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed