फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tiranga Yatra was taken out in many places in honour of the martyrs

Jaunpur News: बलिदानियों के सम्मान में कई जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा

Fri, 15 Aug 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out in many places in honour of the martyrs
जौनपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। सभी तहसीलों, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर में कलेक्ट्रेट परिसर से अधिवक्ता समिति की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र, सीआरओ अजय अम्बष्ट, कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर के सराय डिगुर गांव स्थित शिव मंदिर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह, यात्रा समिति के अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह व संयोजक अवनीश तिवारी के नेतृत्व में सात किमी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। नगर के पुरानी सब्जी मंडी में रामलीला परिसर में बृजेश कुमार गुप्ता के संयोजकत्व में किसान नेताओं की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


मछलीशहर : तहसील परिसर से जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान एसडीएम न्यायिक शिव प्रताप, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, बीडीओ अंजली भारतीय, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनीत राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर : नगर पंचायत रामपुर में सीडीओ ध्रुव खाड़िया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बाल्थर डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर ब्लॉक मुख्यालय रामपुर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान एसडीएम मड़ियाहूं सुनील कुमार भारती, सीडीपीओ रामपुर राकेश चंद्र मौर्य, बीडीओ रामपुर अभिनव सरोज, बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह मौजूद रहे। चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल, ब्लाॅक प्रमुख रामपुर राहुल सिंह, मुख्य सेविका अनीता देवी, निरंजन उपाध्याय, दीनानाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

बदलापुर : एसडीएम योगिता सिंह ने पेट्रोल पंप से हर घर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर तिरंगा झंडा वितरित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार बृजेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक अभिनव मिश्र, विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

रामनगर : क्षेत्र में सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा की की शुरुआत बुद्धिपुर मुसहर बस्ती से हुई और बासापुर खेल मैदान में पहुंचकर समापन हुआ। इस दौरान बीडीओ रामनगर रेनू चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed