फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   tiddies attack on crop in jaunpur

जौनपुर में टिड्डी दल का हमला, 50 मीटर ऊंचाई पर एक किमी लम्बा है दल

Thu, 25 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
tiddies attack on crop in jaunpur
जौनपुर। कोरोना के संकट से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि अब टिड्डी दल ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। बुधवार को टिड्डियों के चार दल जिले में प्रवेश कर गए। जमीन से डेढ़ सौ फीट ऊंचाई पर चल रहा टिड्डी दल एक से दो किमी लंबे और 500 मीटर तक चौड़ाई में है। कृषि विभाग के मुताबिक दो दल शाम तक जिले की सीमा से बाहर जा चुके थे। अन्य दो दलों को लोकेशन लेकर उन्हें भगाने की कोशिश की जा रही है। उधर, टिड्डी दल के प्रवेश के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों की सुरक्षा को लेकर वह परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

टिड्डी दल का प्रवेश बुधवार की सुबह सबसे पहले रामपुर की तरफ से हुआ। दो सौ मीटर लंबाई और आधे किमी की चौड़ाई में यह दल रामपुर से रामनगर, मड़ियाहूं होते हुए वाराणसी की सीमा में प्रवेश कर गया। दूसरा दल प्रयागराज से मुंगराबादशाहपुर के रा स्ते जिले में आया। यह मछलीशहर, बरईपार, सिकरारा होते हुए बदलापुर की ओर बढ़ गया। यह दल दो किमी लंबा और आधे किमी चौड़ाई में था। बाद में इसी में से छोटे-छोटे दो दल और बढ़ गए, जो बक्शा और करंजाकला इलाके में देखे गए। इनका दायरा 700 मीटर लंबा था।
विज्ञापन

आसमान में हजारों की तादाद में टिड्डियों को देख किसान सकते में आ गए। आनन-फानन में वह घरों के बाहर थाली, ढोलक, ताली सहित अन्य माध्यमों से शोर मचाते हुए उन्हें भगाने में जुट गए। कई स्थानों पर टिड्डियों ने नीचे उतरकर फसलों पर भी हमला किया। कई जगह उन्हें देख बाहर खेल रहे बच्चे घरों में दुबक गए। बरईपार के किसान रामचरित्र यादव ने बताया कि काफी ऊंचाई पर लगभग एक किमी के क्षेत्रफल में टिड्डियों का दल उड़ रहा था। मुकुंदीपुर, टिकरा, शाहपुर में फसल देख नीचे आया, मगर हवा के कारण वह आगे बढ़ गए। दिनेश कुमार यादव ने बताया कि वह बाजार से लौट रहा था। मुकुंदीपुर भट्ठे के पास जब दल नीचे आया तो अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed