फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thugs withdrew Rs 1.10 lakh by changing debit card

Jaunpur News: डेबिड कार्ड बदलकर ठगों ने निकाल लिए 1.10 लाख

Sat, 23 Dec 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Thugs withdrew Rs 1.10 lakh by changing debit card
शाहगंज। जालसाजों ने डेबिड कार्ड बदलकर एक युवक के खाते से एक लाख दस हजार रुपये हड़प लिया गया। इसकी जानकारी खातेदार को हुई तो उसने पुलिस को सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

तहसील परिसर तैनात कर्मी प्रेम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अपने खाते में मौजूद धनराशि जानने के लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम बूथ में गया था। वहां पर मौजूद एक अज्ञात युवक ने सहायता के लिए उसका डेबिड कार्ड ले लिया। कुछ देर बाद पीड़ित को यह कहकर कार्ड लौटा दिया की उसका कार्ड बंद है। उसी दौरान जालसाज ने पीड़ित का कार्ड अपने पास रखकर किसी दिनेश सिंह के नाम का कार्ड पकड़ा दिया। पीड़ित के अनुसार 13 दिसंबर 2023 को डेबिड कार्ड लेकर पैसा निकालने के लिए रामलीला मैदान के समीप स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गए तो पता चला कि खाते में पर्याप्त धन नहीं है। जब बैंक से अपने खाते का स्टेटमेंट निकाला तब मालूम पड़ा की खाते से 11 दिसंबर 2023 को वाराणसी स्थित रथयात्रा एटीएम बूथ से चार बार में चालीस हजार रुपये व बाबतपुर स्थित एटीएम से चार बार में चालीस हजार और जीटी रोड स्थित एटीएम बूथ से दो बार में बीस हजार तथा एक अन्य बूथ से एक बार में पुनः नौ हजार पांच सौ रुपये निकाला गया। इसी प्रकार कुल एक लाख दस हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed