{"_id":"627bf85098b9925782253416","slug":"three-teams-of-police-engaged-in-identifying-miscreants-jaunpur-news-vns653006374","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस की तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस की तीन टीमें
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर बाजार में हत्या के बाद आगजनी, तोड़फोड़ और प्रदर्शन की घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से सख्त हो गई है। घटना के बाद बुधवार को भी जगह-जगह पीएसी तैनात रही। वहीं, इस घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की तीन टीम लगा दी गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में दबिश दे रही हैं। इस दौरान घर से बाहर जाने वालों की भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। माना जा रहा है कि घर छोड़कर भागने वालों को पुलिस आरोपी मान रही है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में चाकू घोंपकर पहलवान बादल यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद गुस्साएं लोगों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। मामले में 16 नामजद समेत 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें अभी तक प्रधान जयहिंद यादव समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें प्रधान के परिजन लगातार पुलिस पर फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस सख्त रुख अपना रही है। वह मामले में किसी की दलील सुनने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के आदेश पर थानाध्यक्ष के निलंबित किए जाने के बाद प्रभारी बने ट्रेनिंग ले रहे सीओ गौरव शर्मा द्वारा उपद्रवियों को चिह्नित करने और उनके धर पकड़ के लिए तीन गठित की है, जिसमें उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह, उप निरीक्षक रमाशंकर पांडेय और उप निरीक्षक शिवराज यादव को नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा, वह खुद जगह-जगह दबिश दे रहे हैं। इस दौरान जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य स्रोतों से वीडियो और फोटो को जुटा रही है। थाना प्रभारी गौरव शर्मा का कहना है कि कुछ वीडियो मिले हैं। इसमें कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं। उपद्रवियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। दूसरी ओर, मृतक और घटना के मुख्य आरोपियों के घर अभी भी पुलिस तैनात रही।