फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   three sisters suicide in jaunpur family cremated three deadbody on same pyre no one leader meet to victim family

शर्मनाक: दाने-दाने को मोहताज परिवार ने एक ही चिता पर किया तीन सगी बहनों का अंतिम संस्कार, ट्रेन के आगे कूदकर दी थी जान

Sun, 21 Nov 2021 12:20 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 12:20 AM IST
सार

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान होकर तीन सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। शनिवार को तीनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। कोई भी जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
three sisters suicide in jaunpur family cremated three deadbody on same pyre no one leader meet to victim family
मृतक बहनों के घर पर जुटी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले में ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने वाली तीन सगी बहनों का अंतिम संस्कार शनिवार को रामघाट पर किया गया। दाने-दाने के लिए मोहताज परिवार के पास दाह संस्कार तक के लिए पैसा नहीं था। इतना ही नहीं, जिम्मेदारों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। आखिर में रिश्तेदारों की मदद से एक ही चिता पर तीनों का शव रखकर अंतिम संस्कार किया गया। भाई गणेश ने मुखाग्नि दी तो मौजूद रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी निवासी प्रिती (16), आरती (14) और काजल (11) ने बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार रात ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम किया गया। गरीबी का आलम ये रहा कि परिजनों के पास शवों के घर ले जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। 

विज्ञापन


परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक रिश्तेदारों की मदद से 600 रुपये में एक एंबुलेस तय किया गया। शनिवार को शवों को रामघाट ले जाया गया। जहां रिश्तेदारों ने लकड़ी की व्यवस्था की और एक ही चिता पर तीनों सगी बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः तीन सगी बहनें ट्रेन के आगे कूदीं: मां देख नहीं सकती, नौ साल पहले पिता की मौत, गरीबी से परेशान था परिवार

कोई जनप्रतिनिधि शोक जताने नहीं पहुंचा

three sisters suicide in jaunpur family cremated three deadbody on same pyre no one leader meet to victim family
मृतका के परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शनिवार को गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। तीन-तीन मौत के बाद भी गांव में कोई जनप्रतिनिधि शोक जताने नहीं पहुंचा। दूसरी ओर नेत्रहीन मां आशा देवी अपनी बेटियों के लिए तड़प रही थीं। बहन रेनू और ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में दाना-पानी और एक फूटी कौड़ी नहीं
रेनू यह बताते हुए रो पड़ी कि कुछ दिन पहले बहन प्रीती ने मुझे फोन किया था। बता रही थी कि घर में दाना-पानी और एक फूटी कौड़ी नहीं है। कैसे पांच परिवार की व्यवस्था की जाए। वह यह बताते हुए रो रही थी। कह रही थी कि मां अंधी है, किसके घर मजदूरी कंरू। वहीं दूसरी बहन ज्योति ने कहा कि हमसे बात ही नहीं होती थी। कभी-कभी हालचाल चचेरे भाई महेंद्र द्वारा मिल जाती थी।

पढ़ेंः खौफनाक कदम: जौनपुर में 3 सगी बहनों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

पीड़ित परिवार को दिया अनाज

पीड़ित परिवार के घर संवेदना जताने पहुंचे महराजगंज के खंड विकास अधिकारी शशिकेश सिंह ने एक बोरी अनाज, कंबल व नकद सहायता दी। उन्होंने ग्राम प्रधान राकेश वर्मा व ग्राम पंचायत अधिकारी को मृत किशोरियों की मां आशा देवी को स्वीकृत आवास का छत शीघ्र बनवाने का निर्देश दिया। कार्यवाहक एडीओ (पंचायत) विजयभान यादव ने बताया कि आशा देवी के परिवार को लाल कार्ड देने का प्रस्ताव ग्राम पंचायत की बैठक में पारित कर भेजा जा चुका है।

आशा को मिलेगा कृषि योग्य भूमि का पट्टा

मृत किशोरियों की मां आशा देवी का कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से कवायद भी शुरू हो गई है। शनिवार को एसडीएम लाल बहादुर अहिरौली के दलित बस्ती में पहुंचे। आशा देवी  की दयनीय हालत देखकर कुछ आर्थिक सहयोग किया। साथ कृषि योग्य भूमि देने का भी आश्वासन दिया। अधूरे पीएम आवास को अतिशीघ्र पूरा कराने व नि:शुल्क राशन अंत्योदय कार्ड जारी  करने का निर्देश भी दिया। संबंधित कानूनगो हल्का  लेखपाल संदीप जायसवाल को कृषि आवंटन के लिए फाईल तैयार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed