फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three sisters attacked with an ax in a fight over drawing water from the field

Jaunpur News: खेत से पानी निकालने के झगड़े में तीन बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला

Sun, 29 Sep 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Three sisters attacked with an ax in a fight over drawing water from the field
मुंगराबादशाहपुर। करनौली गांव में खेत से पानी निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में तीन सगी बहनों पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हमले में वह घायल हो गई हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

करनौली गांव में शनिवार को खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष कुल्हाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंच गया। नीलम पटेल (26), शोभावती (23), आरती (20 ) पुत्री अमरनाथ पटेल पर हमला कर दिया। हमले में तीनों सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना में शामिल दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि खेत में पानी निकासी के विवाद में मारपीट हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed