फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people including JE and lineman suspended in the case of mother-son's death due to electric shock

Jaunpur News: करंट से मां-बेटे की माैत के मामले में जेई, लाइन मैन सहित तीन निलंबित

Wed, 30 Jul 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three people including JE and lineman suspended in the case of mother-son's death due to electric shock
धर्मापुर (जाैनपुर)। खेत में धान की रोपाई करते समय करंट से मां-बेटे की माैत के मामले में बिजली निगम के अवर अभियंता धर्मेंद्र मौर्य, टीजी-2 जय प्रकाश बबलू व लाइन मैन उमाकांत को मंगलवार की देर रात निलंबित कर दिया गया। एसडीओ धीरेंद्र सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की संस्तुति पर की गई है। एसडीओ और एक्सईएन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बीते शनिवार की शाम को विद्युत उपकेंद्र कबीरुद्दीनपुर के अंतर्गत गांव उत्तरगावा में काश्तकार पंकज राय के खेत में सरैयां वजहुद्दीनपुर निवासी लोदी बनवासी (33), मां बसमती देवी (60) परिवार के तीन सदस्यों के साथ धान की रोपाई कर रहे थे। शाम करीब सवा पांच बजे हाईटेंशन लाइन का तार पशुओं से सुरक्षा के लिए खेत के किनारे लगे झटका तार पर गिर गया। इसकी वजह से खेत में करंट दाैड़ गया, जिससे मां-बेटे की माैत हो गई। ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक दोनों शवों को उठने नहीं दिया। बिजली निगम पर जर्जर तार न बदलने का आरोप लगाया था। इसका संज्ञान ऊर्जा मंत्री के शर्मा ने लिया था।
विज्ञापन

गांव उत्तरगावा में बीते शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत के मामले में जेई, टीजी-2 और क्षेत्रीय लाइनमैन को निलंबित किया गया है। एसडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश चंद, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed