फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three miscreants involved in robbery from fino bank operator sent to jail

फिनो बैंक संचालक से लूट में शामिल तीन बदमाशों को भेजा जेल

Tue, 28 Apr 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants involved in robbery from fino bank operator sent to jail
फिनों बैंक संचालक से लूट में शामिल तीन बदमाशों को भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोड़ा लगधरपुर मार्ग पर अभिलाखपुर गोदाम के पास सोमवार को फिनों बैंक संचालक क्षेत्र के भोड़ा गांव निवासी अनुपम जयसवाल से हुई 1.57 लाख रुपये लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
बैंक संचालक से रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों -में से एक को को सुरेरी थाने पर तैनात सिपाही विनोद सिंह की सतर्कता और दिलेरी से पकड़ लिया गया था। नेवढ़िया पुलिस ने पकड़े गए बदमाश चंदन सिंह निवासी हरिभानपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी से पूछताछ की तो उसने अपने दो अन्य साथियों का नाम बताया। पुलिस ने क्राइमब्रांच टीम के साथ रात में कदीहद गांव के बच्चन सिंह के ट्यूबवेल के पास से शुभम सिंह उर्फ बीरू निवासी गहरपुर थाना कपसेठी जिला वाराणसी व शिवम सिंह निवासी पतेर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी को भोर में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान शुभम सिंह के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। बदमाशों ने पुलिस को यह भी बताया कि उनका एक साथी सौरभ सिंह उर्फ राविन निवासी कादीहद थाना नेवढ़िया भी घटना में भी शामिल है । पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राज नारायण चौरसिया ने बताया कि लूट के मामले में तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही एक बदमाश फरार चल रहा है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मारपीट में सात घायल
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में मंगलवार को सुबह दस बजे भूमि विवाद में हुई मारपीट में चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों में एक पक्ष के मेहंदी ,याकूब, सेहराज बानो, हिराकुल व दूसरे पक्ष से जालिम, राबिया बानो, रुबिया शामसिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed