फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three crushed under the debris of the wall, including the death of couple

दीवार के मलबे में दबने से दंपती समेत तीन की मौत 

Sun, 14 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three crushed under the debris of the wall, including the death of couple
सिकरारा के भरसवा गांव में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।
 जिले के अलग अलग इलाके में शुक्रवार की रात कच्चा मकान ढहने उसके मलबे में दबकर दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 महराजगंज और सुजानगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हटिया रामनाथपुर गांव निवासी सोहनलाल माली की सास लालती देवी (62) और उनके ससुर रामगरीब माली (65) दोनों काफी दिनों से उनके घर रहते थे। शुक्रवार की रात दोनों कच्चे मकान में सो रहे थे।
विज्ञापन


रात में दीवार बारिश के दौरान ढह गई। जिससे दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बदलापुर के विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा, बसपा के प्रभारी विजयनरायण पांडेय, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, जिला पंचायत सदस्य रणबहादुर यादव पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भरसवा गांव में शुक्त्रस्वार को देर शाम कच्चे मकान दी दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।


गांव निवासी शमशेर मौर्य (55) कच्चे दालान में लगी चारा काटने वाली मशीन के पास से  चारा उठा रहे थे । उसी समय जोर की बारिश होने लगी । उसी दौरान दीवार ढह गई।  आवाज सुनकर कर आसपास के लोगों ने वहां पहुंच कर किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला और शहर के एक निजी अस्पताल ले गए । वहाँ डाक्टर ने उन्हें           मृत घोष त कर दिया । घटना         की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed