फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Those who talk about EVMs are now making the issue of vote theft: Danish Azad

ईवीएम की बात करने वाले अब वोट चोरी काे बना रहे मुद्दा : दानिश आजाद

Mon, 22 Sep 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Those who talk about EVMs are now making the issue of vote theft: Danish Azad
गौराबादशाहपुर के मदरसे में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का स्वागत करते लोग। संवाद
जौनपुर। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि लगातार चुनावों में मिल रही हार के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ईवीएम की बात करते थे और अब वोट चोरी की बात कहकर मुद्दा बना रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पीडीए का मतलब पाखंड, धोखा व अत्याचारी है, जो जनता अब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल का हम स्वागत करते हैं। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे यह बताएं कि आज तक इस संपत्ति का कितना प्रयोग गरीब और मजलूम मुस्लिम महिलाओं तथा समाज के लोगों के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है। इससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो या जंग का मैदान, भारत ने हमेशा पड़ोसी देश पाकिस्तान को धूल चटाने में देर नहीं की। इस दौरान पूर्व विधायक डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह, डाॅ. भूपेंद्र पांडेय, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, गौराबादशाहपुर नगर पंचायत स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम में रविवार को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दाैरान मंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दाैरान पूर्व विधायक डाॅ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, शाहिद अंसारी, पंकज राय, मदरसे के प्रबंधक इनामुल्लाह अंसारी, प्रिंसिपल राहिल अहमद, मौलाना मुमताज अहमद आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed