फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Colleges affiliated with the university will have to decide their own vision: Vice-Chancellor

पूविवि से संबद्ध महाविद्यालयों को तय करना होगा अपना विजन : कुलपति

Sun, 20 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Colleges affiliated with the university will have to decide their own vision: Vice-Chancellor
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों की बैठक शनिवार को कुलपति प्रो. आरके सिंह की अध्यक्षता में हुई। कुलपति ने कहा कि महाविद्यालयों को अपना विजन तय करना होगा।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति ने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय अपनी क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप स्पष्ट विजन तय कर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़े। शैक्षणिक गुणवत्ता मजबूत करने के साथ प्रवेश, शोध, नवाचार और रैंकिंग के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले आशीर्वाद का दीया, कहानी बदलाव की, सेवा रंग और इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत अगले 100 सप्ताह तक महाविद्यालयों में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी थीम आधारित गतिविधियां आयोजित करने को कहा गया। युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के लिए विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज प्रतियोगिता को मिशन मोड में संचालित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए माई भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य तय किया गया। इससे पहले अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अभियान के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed