फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jodhpur-Mau Express will stop at Shahganj

Jaunpur News: जोधपुर-मऊ एक्सप्रेस का शाहगंज में होगा ठहराव

Sun, 20 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jodhpur-Mau Express will stop at Shahganj
जौनपुर। आगामी दशहरा और दिवाली के पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे की ओर से जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। इसका ठहराव शाहगंज में होगा। जिससे जिले के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी,गोरखपुर सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार शाम 5 बजे जोधपुर से चलकर पीपाड़ रोड, फुलेरा, जयपुर होते हुए दूसरे दिन बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम होते हुए शाहगंज 8.53 बजे पहुंचेगी, जिसके बाद खोरासन रोड, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद होते हुए मऊ रात 11.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 6 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार सुबह 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड होते हुए, शाहगंज सुबह 7.3 बजे पहुंचेगी, यहां से अयोध्या धाम, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन, भरतपुर होते हुए दूसरे दिन जयपुर होते हुए जोधपुर 8:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

.......................................................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed