फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Those who raised slogans of Palestine went to jail

Jaunpur News: फिलिस्तीन के समर्थन में नारा लगाने वाले पांच गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Those who raised slogans of Palestine went to jail
जौनपुर। मछलीशहर में सोमवार को बारावफात के जुलूस में फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में पेश किया। आरोपी की तरफ से जमानत प्रार्थना पत्र पड़ा। कोर्ट ने सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास थाने से तलब करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को रियाजुल उलूम मदरसे से जुलूस शाही रोड होते हुए मंगलबाजार पहुंचा तो वहां पर बाइक से झंडा लेकर चलते हुए युवकों ने मछली शहर बाज़ार में फिलीस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाया और निकल गए। किसी ने पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और जुलूस खत्म होने के बाद पुलिस के साथ टैग करते हुए उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को शाम चार बजे जामा मस्जिद खानजादा के पास कस्बा मछलीशहर से आरोपी नेयाज, निहाल,कैफ,सलमान व अरबाज़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को आपराधिक इतिहास तलब करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed