फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Boom broken by pickup collision, traffic remained closed for an hour

Jaunpur News: पिकअप की टक्कर से टूटा बूम, एक घंटे तक बंद रहा आवागमन

Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Boom broken by pickup collision, traffic remained closed for an hour
जफराबाद रेलवे क्रासिंग के फाटक का बूम टूटा। संवाद
जफराबाद। स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार की शाम को रेलवे फाटक का बूम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से टूट गया। इस कारण करीब एक घंटे तक आवागमन बंद रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार की शाम को ट्रेन के आने का समय हो चुका था। फाटक बंद करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बूम में टक्कर मार दिया। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की कतार लग गई। गेटमैन गोविंद कुमार ने इसकी सूचना आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को दी। चेन लगाकर वाहनों को पास कराया गया। रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त बूम को हटाकर नया बूम लगाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन


खेतासराय में रेलवे फाटक में ऑटो ने मारी टक्कर, बूम टूटा

खेतासराय। रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को फाटक बंद करते समय ऑटो की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूट गया। रेलवे कर्मचारियों ने आनन-फानन स्लाइडर लगाकर व्यवस्था संभाली। वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग से पटना-कोटा एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। ट्रेन के खेतासराय स्टेशन से गुजरने से पहले गेट संख्या 55 एसपीएल पर तैनात गेटमैन ने ट्रेन आने की सूचना पर करीब 11:45 बजे रेलवे फाटक बंद करना शुरू किया। इसी दौरान ऑटो चालक ने बंद हो रहे फाटक के बावजूद जबरन ऑटो निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे गेट के बूम को क्षतिग्रस्त करने के मामले में ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article