फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A pregnant woman's condition worsened on the train, mother and baby saved by getting them off at the station

Jaunpur News: ट्रेन में बिगड़ी प्रसूता की हालत, स्टेशन पर उतारकर बचाई गई जच्चा-बच्चा की जान

Fri, 25 Sep 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A pregnant woman's condition worsened on the train, mother and baby saved by getting them off at the station
शाहगंज सीएचसी में भर्ती जच्चा-बच्चा। संवाद
शाहगंज। अंबाला से बिहार जा रही 13308 गंगा सतलज (किसान एक्सप्रेस) में शुक्रवार को प्रसव पीड़ा से एक महिला की हालत गंभीर हो गई। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने ट्रेन को शाहगंज स्टेशन पर रोककर प्रसूता को उतारा। उसे तत्काल सीएचसी शाहगंज पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चा प्रसव मार्ग में फंसा था। डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। महिला सर्जन डॉ. आकांक्षा, आकस्मिक चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश ने बताया कि महिला का करीब दो साल पहले सीजेरियन ऑपरेशन हो चुका था। बिहार के मोहनिया क्षेत्र के टेकरी कला गांव निवासी कश्मीरा कुमारी, पति मनोज विश्वकर्मा के साथ अंबाला से बिहार जा रही थीं। रास्ते में उन्हें अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन में सहयात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। शाहगंज स्टेशन पर 6 : 38 बजे ट्रेन पहुंची तो महिला को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ ने सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed