{"_id":"6228f29c8751f7489065c7f5","slug":"thieves-searched-four-houses-took-away-goods-worth-thousands-including-cash-jaunpur-news-vns64247454","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चार घरों को खंगाला, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने चार घरों को खंगाला, नगदी समेत हजारों के सामान ले उड़े
विज्ञापन
धर्मापुर/मछलीशहर/खेतासराय। जिले में अलग-अलग जगहों पर मंगलवार की रात चोरों ने चार घरों का ताला चटकाकर हजारों के सामान समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिए। बेखौफ चोर लगातार चोरी का अंजाम दे रहे है। इससे ग्रामीण दहशत में है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर ठाकुरद्वारा गांव में पक्के मकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर नगदी समेत हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। गांव निवासी उदय चौहान के परिवार के लोग घर में सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखा पुराना चांदी का गहना और पांच हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान उठा ले गए। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है पुलिस जांच कर रही है।
उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोढ़ा गांव में दो घरों में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी सहित कीमती सामान चुरा ले गए है। गांव निवासी फुलगेन के घर में चोर छत के रास्ते घर में आए। जिस कमरे मे परिजन सो रहे थे उसमें बाहर से कुंडी लगा दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखा बक्शे का ताला तोड़कर सात हजार नगद व गहने, कपड़े उठा ले गए।
विज्ञापन
वहीं राज कुमार सिंह के घर में भी चोरों ने छत के रास्ते घुसकर कीमती सामान लेकर फरार हो गए। कोतवाल अवनीश राय का कहना है कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कितना सामान चोरी हुआ इसकी जांच की जा रही हैं।
उधर खेतासराय क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव निवासी जैतू राजभर के कच्चे मकान के दरवाजा का ताला तोड़ककर चोरों ने नगदी और हजारों का सामान उठा ले गए। घर के एक कमरे में परिवार वाले सोए थे। बेटे की शादी के लिए दूसरे कमरे में बाक्स के अंदर सोने की चेन, कान का झुमका और चांदी का पायल के साथ 30 हजार रुपये व कपड़े रखे गए थे। सोने से पहले घर के बाहर जैतू ने ताला लगा दिया था। देर रात चोरों का गिरोह ताला तोड़कर बाक्स उठा ले गया। बुधवार की सुबह परिवार वालों की नींद खुली तो बगल के कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर आभूषण, कपड़े और नगदी वाला बाक्स गायब था। परिजनों के मुुताबिक चोरी गए 30 हजार नगद समेत करीब एक लाख के सामान चोर उठा ले गए। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कारवाई की जाएगी ।