फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves in Jaunpur lakhs of jewels including cash

जौनपुर में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी समेत लाखों के गहने उठा ले गए

Wed, 03 Feb 2021 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Thieves in Jaunpur lakhs of jewels including cash
मछलीशहर क्षेत्र के श्रीनेतगंज गांव के एक घर में चोरो द्वारा की गई चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज बाजार स्थित एक मकान में मंगलवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने नकदी समेत 18 लाख से अधिक के जेवरात चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

श्रीनेतगंज बाजार में जौनपुर-रायबरेली हाईवे किनारे स्थित रिटायर्ड शिक्षक शिवकुमार गुप्ता का घर है। पीड़ित के अनुसार, रात में परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सो रहे थे। घर के बाहर रखी बांस की सीढ़ी के सहारे चोर छत पर चढ़े और आंगन में उतर गए। कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और आलमारी व बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखा तीन सौ ग्राम सोने का बिस्किट, मंगलसूत्र, झुमका, अंगूठी, बाली और नकदी समेत 18 लाख से अधिक का माल पार कर दिया। परिवार के लोग सुबह सोकर उठे तो कमरे के ताला टूटा था। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घर से करीब दो सौ मीटर दूर गहने का पर्स और बाक्स तोड़कर फेंका था। वहां भी फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मस्जिद से इनवर्टर चोरी
गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव की नई बस्ती मोहल्ला स्थित मस्जिद से चोर मंगलवार की रात इनवर्टर और बैटरी उठा ले गए। सुबह नमाज के वक्त लोग मस्जिद पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी वरुणेंद्र राय मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed