फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thieves crossed four lakh jewelery and cash

Jaunpur News: चोरों ने चार लाख का आभूषण व नकदी किया पार

Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves crossed four lakh jewelery and cash
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने करीब चार लाख के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मीरगंज क्षेत्र के जरौना जंघई मार्ग पर स्थित अमाई गांव में यज्ञ नारायण दुबे के घर का ताला तोड़कर अंदर रखा हार, अंगूठी, सोने के कंगन सहित अन्य आभूषण व बर्तन को चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची जंघई चौकी पुलिस जांच पड़ताल करते हुए वापस चली गई। पीड़ित ने बताया कि करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसी क्रम में अमाई निवासी प्रेमनाथ दुबे के घर पर छत के रास्ते घर में घुसे चोर आभूषण समेत बर्तन व अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने करीब डेढ़ लाख की चोरी बताई है। गांव निवासी व नागरिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल किशोर दुबे के घर से थोड़ी दूर पर मशीन घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। लोगों के जागने पर चोर भाग गए। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बरईपार क्षेत्र में तेजीबाजार थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटका में रसोईघर का ताला तोड़कर चोर मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर उठा ले गए। दिव्यांग शौचालय के रैंप की पाइप भी उठा ले गए। प्रधानाध्यापक इंद्रावती यादव मंगलवार की सुबह जब विद्यालय पहुंची तो देखा कि रसोईघर का ताला टूटा है। चोरी की सूचना प्रधान व प्रधानाध्यापक ने थाने पर दी। सुइथाकलां इलाके में सरपतहां थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बुढूपुर में गैस एजेंसी को चोरों ने निशाना बनाया। एजेंसी संचालक विनोद कुमार निवासी शाहगंज कोतवाली के निवासी है। रात में चोर एजेंसी की चाहरदीवारी फांदकर अंदर घुस गए और अंदर का दरवाजा तोड़कर बैटरी, इनवर्टर, स्टेपलाइजर, गैस चूल्हा, पाइप आदि करीब सवा लाख रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। उसी रात थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव स्थित पंचायत भवन से भी चोर आफिस का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, यूपीएस सहित हजारों रुपए मूल्य का सामान समेट ले गए। सुबह पीड़ित विनोद कुमार व ग्राम प्रधान भुसौड़ी सुनीता सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed