{"_id":"5fea261d8ebc3e41d76561a8","slug":"there-will-be-vaccination-at-four-places-in-the-city-and-21-places-in-the-countryside-jaunpur-news-vns566054632","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चार और देहात में 21 स्थानों पर होगा वैक्सिनेशन.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चार और देहात में 21 स्थानों पर होगा वैक्सिनेशन.
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रशिक्षण और कोल्ड चेन बनाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण स्थल चिह्नित करना शुरू कर दिया है। शहर में चार और ग्रामीण क्षेत्र में 21 स्थानों पर टीके लगवाने की योजना है। पहले चरण में 12 हजार 600 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। उनका डाटा वैक्सीन पोर्टल पर फीड किया जा चुका है।
जनवरी माह में कोविड-19 की वैक्सीन के आने की संभावना है। जिले में वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन बनाने की प्रक्रिया काफी पहले ही शुरू कर दी गई थी। सीएमओ कार्यालय में टीके रखने के लिए चार आइस लेबल रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) लगाए जा चुके हैं। जिले में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों का पूरा विवरण तैयार कर वैक्सीन पोर्टल डाल दिया गया है। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शहर में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, लीलावती अस्पताल और शाहगंज में टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में सभी ब्लॉक स्तरीय सीएचसी-पीएचसी पर भी वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके 50 टीमों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
मोबाइल पर आएगी ओटीपी, मिलान करके लगाएंगे टीके
जौनपुर। वैक्सिनेशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसका ब्योरा वैक्सीन पोर्टल पर फीड है। उन्हें ही क्रमवार टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए टीकाकरण स्थल पर ही उसके पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी का डाटा मिलान का बाद ही टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जाएगी।