{"_id":"64307125ef3b5f74b00941b8","slug":"there-will-be-a-gathering-of-lakhs-of-teachers-in-gandhinagar-teachers-conference-jaunpur-news-c-20-1-143826-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर शिक्षक सम्मेलन में होगा लाखों शिक्षकों का जमावड़ा: उमाशंकर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीनगर शिक्षक सम्मेलन में होगा लाखों शिक्षकों का जमावड़ा: उमाशंकर सिंह
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को मुफ्तीगंज ब्लाॅक में भव्य त्रिवार्षिक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन हुआ।
प्रांतीय मंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन इस बार 11 से 13 मई तक गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया है, जिसमें देश के लाखों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विभाग द्वारा आठ मई से 16 मई तक अवकाश भी मिलेगा। सम्मेलन में 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।
विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ न सिर्फ शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता है बल्कि बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए भी निरंतर प्रयास करता रहता है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी आजमगढ़ जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय की देखरेख में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सतीश पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष,रामकृपाल यादव को ब्लॉक मंत्री, दशरथ राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशु मौर्य को कोषाध्यक्ष, अनिल शर्मा, कामाख्या राय, कृष्णराज सिंह, दिवाकर चौरसिया को उपाध्यक्ष, शिल्पी पाठक को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यसमिति को शपथ ग्रहण दिलवाया। कहा कि आगामी संघर्षों को लेकर 11 मई से लेकर 13 मई तक गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्मेलन में जनपद से 500 से अधिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन कमलेश खटवानी ने किया।